Captain Amarinder Singh Resigns | पंजाब में राजनीतिक भूकंप ; कैप्टन अमरिंदर सिंह का  मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा 

चंडीगढ़ (Chandigarh News), 18 सितंबर : पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) में बड़ा राजनीतिक भूकंप हुआ है।  मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh Resigns) ने राज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा (Captain Amarinder Singh Resigns) सौंप दिया है।  अमरिंदर सिंह के साथ  20 विधायक और पंजाब कांग्रेस के कुछ सांसद भी उपस्थित थे।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) कांग्रेस हाईकमान से नाराज बताए जा रहे है।  आने वाले समय में इसका असर कांग्रेस पर होने की संभावना जताई जा रही है।

 

कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद शाम को कांग्रेस विधायकों की बैठक होगी।  इसमें नए विधिमंडल (Legislature) का नेता चुना जाएगा।  पंजाब मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल (Raveen Thukral) ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।  मुख्यमंत्री पद (Chief Minister Post) से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह के कांग्रेस (Congress) को राम-राम कहे जाने की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम हो रहा है।  अमरिंदर सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि अपमान सहन नहीं करूंगा।  इसलिए कहा जा रहा है कि इस्तीफा देने के बाद वह कांग्रेस  छोड़ सकते है।  अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को फ़ोन कर AICC को विश्वास में लिए बिना कांग्रेस के विधायकों की बैठक (Congress MLA meeting) बुलाई जाने पर नाराजगी जताई है।  पार्टी दवारा इस तरह का अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है तो मुझे पार्टी में रहने की इच्छा नहीं है।

इस्तीफे के बाद अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने कहा कि जिस पर हाईकमान को भरोसा है उसे पंजाब का मुख्यमंत्री बनाये। मुझे पर नेतृत्व का विश्वास नहीं।  फ़िलहाल मैं कांग्रेस में हूं और उचित समय में निर्णय लूंगा।

 

 

 

Radhakrishna Vikhe Patil | राज्य में हो सकता है चमत्कार, राधाकृष्ण विखे पाटिल का सांकेतिक बयान

Shiv Sena BJP Alliance | क्या शिवसेना-बीजेपी फिर से करेगी गठबंधन? संजय राउत ने दिया ‘यह’ जवाब