अपने ही समझौते में फंसी मनपा, ठेकेदार के ‘Bad Performance’ पर नही कर सकती कार्रवाई

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन – शहर के दक्षिणी भाग के कचरा संकलन और उसकी ढुलाई के काम की फजीहत हो गई है। ठेकेदार द्वारा काम शुरू किए जाने के बाद भी सप्ताह भर से शहर का कचरा नहीं उठाये जाने की सैकड़ों शिकायतें मिल रही है। इस मामले ठेकेदार कंपनी ए।जी। एनवायरो को मनपा ने सप्ताह भर में दो नोटिस भेजा है। इस समस्या के समाधान के लिए मनपा में बैंठकों पर बैठके हो रही है लेकिन मूल समस्या में कोई बदलाव नहीं आया है। समझौते के मुताबिक छह महीने तक ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकती है। इस वजह से समस्या बड़ा पेंच फंस गया है।

एक जुलाई से नये ठेकेदारों ने काम शुरू किया

पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने एक जुलाई से नये ठेकेदार के जरिये कचरा संकलन और उसकी ढुलाई का काम शुरू किया है। शहर के कचरा संकलन और उसकी ढुलाई के उत्तर भाग का काम बी।वी।जी। इंडिया लिमिटेड को दिया गया। जबकि दक्षिण भाग का काम ए।जी। इनवायरो इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स को सौंपा गया। दोनों ठेकेदार को आठ वर्षों के लिए ठेका दिया गया है।

इनमें ए।जी। इनवायरो इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स को दक्षिण भाग का कचरा उठाने और उसकी ढुलाई का काम सौंपा गया है। लेकिन यहां प्रयास अब तक असफल ही रहा है। अ, ब, ग, ड और ह प्रभाग के कचरा संकलन की जिम्मेदारी ए।जी। इनवायरो के पास है। इस परिसर में घरों से कचरा संकलित नहीं किया जा रहा है। वाहन की ऊंचाई अधिक होने की वजह से कचरा डालने में दिक्कत आ रही है। गाड़ी तक पहुंच नहीं रहा है जिसकी वजह से कचरा सड़ रहा है। वाहन पर तैनात रहने वाले तीन कर्मचारियों में से एक कर्मचारी कम कर दिया गया है। कचरा उठाने का काम उम्मीद के मुताबिक तेजी से नहीं हो रहा है। ए।जी। इनवायरो के पास कचरा संकलन के लिए केवल 53 छोटे वाहन है। परिसर का विस्तार, आबादी को देखते हुए यह संख्या काफी कम है। ऐसे में ठेकेदार को और 30 से 38 वाहन की जरूरत पड़ेगी।

ठेकेदार को दिया गया निर्देश : गोफणे
इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ। लक्ष्मण गोफणे ने कहा कि ए।जी। इनफायरो इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स द्वारा कचरा संकलन और उसकी ढुलाई करने के बावजूद परिसर से कचरा समस्या खत्म नहीं हो रही है। ठेकेदार के पास कचरा संकलन के लिए केवल 53 वाहन है जबकि और 30 से 38 वाहन की जरुरत है। ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा सड़क के किनारे की और कचराकुंडी से बाहर गिर रहे कचरे को उठाकर वाहन में डालने की जरुरत है। कचरा वाहन में केवल एक कर्मचारी होने से बड़े हाउसिंग सोसायटी से कचरा संकलित होता है। कचरा कुंडी के लिए एक कर्मचारी और होने से मदद मिलेगी। इसका निर्देश ठेकेदार को दिया गया है।