आया ‘हमसफर’, मिली नई सुविधा…अब डीजल की होगी होम डिलिवरी

ऑनलाइन समाचार.नयी दिल्ली : डीजल लेने के लिए अब आपको पेट्रोल पंपों की तलाश में धक्के नहीं खाने होंगे. बस एक मोबाइल ऐप पर ऑर्डर किया और कुछ ही देर में डीजल आपके घर पर पहुंच जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र  में होटल, अस्पताल और हाउसिंग सोसाइटी जल्दी ही अपने घर पर डीजल की डिलिवरी  प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिये ‘हमसफर’नाम का मोबाइल ऐप  लॉन्च किया गया है। श्रम मंत्री संतोश गंगवार ने यह ऐप लॉन्च किया है।

नया बदलाव लाने की तैयारी

श्रम मंत्री संतोश गंगवार ने एप पेश किये जाने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘तेल एवं गैस क्षेत्र देश के लिये रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना हुआ है और यह नया बदलाव लाने को तैयार है। हमसफर जैसे नये प्रौद्योगिकी विचार नई प्रौद्योगिकी लाएंगे यह अन्य बातों के अलावा रोजगार सृजन में भी मददगार होगा। इससे अर्थव्यवस्था के साथ डीजल के थोक ग्राहकों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।’’

हमसफर के पास 12 टैंकर

बता दें कि 14 इससे ईंधन के परिवहन की असुरक्षित गतिविधियां खत्म होंगी और हमसफर डिलिवरी डिसपेंसर के जरिये सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित होगी। हमसफर के पास 12 टैंकर हैं। इनकी क्षमता चार हजार से छह हजार लीटर की है। इन टैंकरों की टीम के अलावा हमसफर के पास 35 लोगों की एक अनुभवी टीम बतायी गयी है।
यह है मकसद

हमसफर की निदेशक और संस्थापक सान्या गोयल ने कहा कि यह सेवा शुरू करने का मकसद मॉल, होटल, हाउसिंग सोसाइटी जैसे डीजल के बड़े खरीदारों को ईंधन बिना किसी बाधा के उन तक पहुंचाना है।

इससे ईंधन के परिवहन की असुरक्षित गतिविधियां खत्म होंगी और हमसफर डिलिवरी डिसपेंसर के जरिये सुरक्षित परिवहन व्यस्था सुनिश्चित होगी।