सीएए : जामिया में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई गई, एक घायल, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 30 जनवरी (आईएएनएस)| जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गुरुवार को प्रदर्शनकारियों पर एक व्यक्ति ने गोली चला दी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।