Bypoll Result 2021 | देगलुर में कांग्रेस के जितेश अंतापुरकर विजय के करीब, दादर नगर हवेली में शिवसेना ऐतिहासिक जीत की तरफ 

मुंबई (Mumbai News) : नांदेड़ जिले के देगलुर (Deglur) विधानसभा के उपचुनाव (Bypoll Result 2021) की आज काउंटिंग हो रही है. इसके साथ ही दादरा नगर हवेली लोकसभा सीट (Dadra Nagar Haveli Lok Sabha seat) पर काउंटिंग हो रही है।  पुरे राज्य की नज़र इन सीटों पार्ट लगी है कि आखिर कौन बाजी मरेगा।  सुबह 8 बजे से काउंटिंग (Counting) की शुरुआत हुई।  देगलुर में 16 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है।  देगलुर में 14 टेबल पर 30 राउंड की काउंटिंग (Bypoll Result 2021) होगी।

देगलुर में पहले राउंड में कांग्रेस (Congress) के जितेश अंतापुरकर (Jitesh Antapurkar) आगे चल रहे है. उन्हें 4216 वोट मिला है।  जबकि भाजपा (BJP) के सुभाष साबणे (Subhash Sabane) दूसरे नंबर पर है जिन्हे 2593 वोट मिला है। कांग्रेस के जितेश अंतापुरकर 1624 वोटों से आगे है।  दूसरे राउंड की काउंटिंग में कांग्रेस के जितेश को 7294 वोट मिला।  जबकि भाजपा के सुभास साबने को 5001 वोट मिला। दूसरे राउंड के बाद अंतापुरकर 2293 वोट से आगे हो गए।

 

पांचवे राउंड के अंत में कांग्रेस (Congress) के जितेश अंतापुरकर 18247 वोटों से आगे हो गए।  जबकि भाजपा के सुभाष साबणे 12077 वोट के साथ दूसरे नंबर पर है।  जितेश अंतापुरकर 6170 वोटों से आगे है।  सातवे राउंड के बाद जितेश 25376 वोटों से आगे हो गए थे।  जबकिउ भाजपा के सुभाष साबणे 17164 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है।  वंचित बहुजन आघाडी के डॉ. उत्तम इंगोले (Dr. Uttam Ingole) 2287 वोटों के साथ तीसरे  स्थान पर है।  कोंग्रेश के जितेश अंतापुरकर 8212 वोटों से आगे थे।

 

16वे राउंड  कांग्रेस के जितेश अंतापुरकर 60116 वोटों से आगे है।  जबकि भाजपा के सुभाष साबणे 39034 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर है।  अंतापुरकर फ़िलहाल 21082 वोटों से आगे है.

 

दादर नगर हवेली लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में शिवसेना (Shiv sena) के कलाबेन डेलकर  (Kalaben Delkar) आगे चल रही है।  कलाबेन के खिलाफ भाजपा (BJP) ने महेश गावित (Mahesh Gavit) को अपना उम्मीदवार बनाया है।  दादर और नगर हवेली के उपचुनाव की 21 राउंड की काउंटिंग के बाद कलाबेन डेलकर 44215 वोटों से आगे चल रही है।  कलाबेन डेलकर को 102149 वोट मिला है जबकि भाजपा के महेश गावित को 57934 वोट मिला है और वह दूसरे नंबर पर है।

 

 

Nawab Malik | समीर वानखेड़े मोदी से भी आगे चले गए; 1 लाख की पैंट, 70 हज़ार रुपए की शर्ट, 20 लाख रुपए की घड़ी, नवाब मलिक का चौंकाने वाला खुलासा