‘मोहिनी’ बनकर मध्यप्रदेश के छतरपुर कांग्रेस विधायक को आकर्षित कर रहा था युवक; आधी रात को अश्लील वीडियो कॉल किया, उसके बाद…

छत्तरपुर: ऑनलाइन टीम- कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित केस में छतरपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। विधायक को आधी रात को एक कॉल आया था। वीडियो कॉल आने के बाद विधायक के सामने महिला अश्लील हरकत करने लगी थी। उसके बाद अश्लील वीडियो भेज विधायक को महिला ब्लैकमेल करने लगी थी। इसके परेशान होकर विधायक ने पुलिस में शिकायत कराई थी।

पुलिस ने जांच के बाद राजस्थान से युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक ही महिला की आवाज में विधायक को फोन करता था।

छतरपुर पुलिस अधिकारी शशांक जैन ने कहा कि विधायक को ब्लैकमेलिंग करने की जांच एसपी सचिन शर्मा के नेतृत्व में टीम तैयार किया गया। साइबर सेल के माध्यम से इस जांच टीम ने विधायक को जिस नंबर से कॉल और मैसेज आ रहे थे उसकी जानकारी निकाली। इस जांच में पता चला कि संबंधित मोबाइल नंबर राजस्थान से ऑपरेट हो रहा है। उसके बाद पुलिस की एक टीम को राजस्थान भेजा गया।

यहाँ पर जाल बिछाकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने आरोपी सए पूछताछ की तो चौंकानेवाला खुलासा सामने आया। आरोपी ने अपने जवाब मे कहा कि वो लड़की की आवाज में बोल्ता है। एक रिकॉर्डेड अश्लील वीडियो कर संबंधित व्यक्ति को फोन किया जाता है। जब वह व्यक्ति जाल में फस जाता है तो उसे ब्लैकमेल करने का काम शुरू हो जाता है।

लड़की समझ कर लोग फंस जाते हैं

कई लोग लड़की की अश्लील हरकत और आवाज पर फिसल जाते हैं। उसके बाद आसानी से वो जाल में फंस जाते हैं। अभी तक 21 लोगों को फंसाकर 14 लाख रुपये ब्लैकमेलिंग से वसूले। अभी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में भेजा है। जिन लोगों को फसाया है उनकी खोज शुरू है। मध्य प्रदेश में कुछ दिन पहले ऐसी ही घटना सामने आई है। अश्लील वीडियो भेजकर लोगों को जाल में फंसाया गया और उन्हे लूटने का काम शुरू था।