पर्दाफाश! महिला के जाल में फंसकर पुरुष उतार देते थे कपड़े, फिर नकली पुलिस करती थी ब्लैकमेल

लखनऊ पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसाने और ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों का पर्दाफाश किया है। इसमें तीन पुरुष और दो लड़की शामिल हैं। तीन पुरुषों ने पुलिस की वर्दी पहनी थी और लोगों को धमका कर उनसे पैसे लूट रहे थे। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हजरतगंज इलाके के एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचित किया था कि दो महिलाएं और तीन पुलिसकर्मी उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। उसके अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देते हुए पैसे की मांग कर रहे हैं। इसलिए वह मानसिक रूप से परेशान है। इस समस्या को जल्द से जल्द हल करें, नहीं तो मैं आपके सामने ही आत्महत्या करूंगा।

पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से लिया और सर्विलांस की एक टीम जांच के लिए नियुक्त की। इस बीच, पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कानपुर रोड पर एक गाड़ी में दो महिलाएं और तीन पुलिसकर्मी उससे पैसे लेने के लिए आए हैं। पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

घटनास्थल पर तीन आरोपी पुलिस की वर्दी में थे और उनके साथ दो महिलाएं भी थीं। पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान, उन्होंने अपना नाम पंकज गुप्ता, अतुल सक्सेना और अज़ीज़ुल हसन सिद्दीकी बताया। दो महिला शिकार को फंसाने का काम करती थीं।

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के अनुसार, यह गिरोह प्रोफेशनल तरीके से सोशल मीडिया साइट्स पर अपने आसपास के लोगों से फोन पर मीठी-मीठी बात करती थी। जिसके बाद पुरुषों को जाल में फंसा कर तय जगह पर बुलाती थी। जैसे ही वह व्यक्ति वहां पर पहुंचता था वैसे ही दोनो महिलाएं उससे अश्लील बातें करने लगती थीं।

उसके बाद उसके कपड़े उतार देती थी, तभी योजना के अनुसार 3 लोग पुलिस की वर्दी में आ जाते थे। वह बिना कपड़े के व्यक्ति का वीडियो-फोटो ले लेते थे। उस वीडियो से उन्हें ब्लैकमेल किया जाता था। गिरोह द्वारा लिए गए वीडियो के जरिए यह रकम वसूले जाते थे। पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे।

दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। वह सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप के जरिए लोगों को फसाती थी। फिर उसे ब्लैकमेल कर पैसे मांगती थी। आरोपियों को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।