यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, 47 की मौत

सिधी (मध्यप्रदेश): मध्यप्रदेश के सिधी में यात्रियो से भरी बस के नहर में गिर गयी। इस दर्दनाक हादसे में 47 लोगो की मौत हो गयी है। सिधी जिलेके रामपुर नैकीन पुलिस थाने के बाद सुबह 8 बजे के आसपास यह घटना हुई। मृतको का आंकड़ा बढ़्ने की सम्भावना है। इस घटना की जांच के आदेश राज्य सरकार ने दिये हैं। मृतको में ज्यादातर छात्र हैं।

यह बस सिधी से सतना जा रही थी। इसमे 54 यात्री सवार थे। इसमे ज्यादातर छात्र थे। वे एएनएम की परीक्षादेने जा रहे थे। जहाँ पर यह दुर्घटना हुई वहाँ कच्चा रास्ता है, इसलिए ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया। मेन रोड पर ट्रैफिक थी इसलिए ड्राइवर ने ये रास्ता चुना था। इस शॉर्टकट के कारण लोगो को अपनी जान गंवानी पड़ी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने मृतको के परिवार को 2 लाख और राज्य सरकार ने पांच लाख रुपए आर्थिक मदद के रूप में देने की घोषणा की। घायल को 50 हज़ार रुपये की मदद दी जायेगी।

शिवरानी ने दो की जान बचायी

बस के नहर में गिरने के बाद स्थानीय लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंच गये। इसमे से शिवरानी नाम की लड़की ने अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में छलांग लगा दी और दो लोगो की जान बचायी। मुख्यमंत्री चौहान ने उसके साहस की तारीफ की।

अमित शाह का कार्यक्रम रद्द

दुर्घटना के बाद राज्य सरकार ने सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रधानमंत्री आवास योजना सम्बंधित कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया है।