बंद फ्लैट में सात लाख की सेंधमारी

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – बंद फ्लैट में सात लाख रुपए की सेंधमारी की वारदात बीती सुबह छह बजे भोसरी के आदिनाथ नगर में उजागर हुई है। यहाँ सुखवानी बाग के फ्लैट में कुल 7 लाख रुपये के बदले में सोने के गहने और नकदी चुरा ली गई। इस बारे में सुनील विठ्ठल म्हस्के (55, निवासी सुखवानी बाग, आदिनाथ नगर, भोसरी) ने भोसरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक सुनील के घर में ताला लगा हुआ था और 28 नवंबर से 30 नवंबर के बीच उनका घर बंद था। अज्ञात चोर इस दौरान घर में घुसकर लकड़ी के कपाट में रखे लोहे के लॉकर को तोड़कर उसमे से ग्यारह तोला वज़न के सोने के गहने, 2.5 लाख रुपये नकदी और घर मे लगा एक टीवी आदि चुरा ली। जब सुनील 30 नवंबर को सुबह छह बजे घर लौटे तब चोरी की यह घटना उजागर हुई। भोसरी पुलिस जांच में जुटी है।