जेब पर बोझ : दिवाली से पहले गैस सिलेंडर हुआ महंगा

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – दिवाली से ऐन पहले एलपीजी गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। आज से सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने गैस सिलेंडर का रेट बढ़ा दिया है। यह लगातार दूसरा महीना है जब गैस का सिलेंडर महंगा किया गया है। बता दें कि यह वृद्धि नॉन सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर पर हुआ है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का नॉन सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 15 रुपये महंगा हो गया है। रेट बढ़ाने के बाद यह दिल्ली में अब 605 रुपये का हो गया है।

एक महीने पहले यानी 1 सितंबर को इसका दाम बढ़ाकर 590 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता में नॉन सब्सिडी वाला गैस का सिलेंडर 13.50 रुपये महंगा किया गया है। इसकी नई कीमत 630 रुपये प्रति सिलेंडर तय की गई है। जबकि मुंबई में गैस सिलेंडर 12.50 रुपये महंगा किया गया है और यह अब 574.50 रुपये में मिलेगा। वहीं चेन्नई में गैस का सिलेंडर 13.50 रुपये महंगा किया गया है। इस बढ़ोत्तरी के बाद गैस सिलेंडर की नई कीमत 620 रुपये प्रति सिलेंडर तय की गई है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर भी हुआ महंगा –
घरों में इस्तेमाल होने वाले गैस सिलेंडर के अलावा 19 किलो वाला नॉन डोमेस्टिक गैस सिलेंडर (कमर्शियल गैस सिलेंडर) भी महंगा कर दिया है। दिल्ली में यह गैस सिलेंडर 30.50 रुपये महंगा हुआ है। अब इसकी कीमत 1085 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। वहीं मुंबई में यह गैसे सिलेंडर 24 रुपये महंगा किया गया है। अब इस गैस सिलेंडर की नई कीमत 1139.50 रुपये प्रति सिलेंडर तय की गई है। इसके अलावा कोलकाता में यह गैस सिलेंडर 25 रुपये महंगा किया गया है। इस बढ़ोत्तरी के बाद यह अब 1139.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। इसके अलावा चेन्नई में यह गैस का सिलेंडर 24.5 रुपये महंगा होकर 1199 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है।

visit : punesamachar.com