भिवंडी में गिरी इमारत, 8 मजदूरों के फंसे होने की आशंका

मुंबई : ऑनलाइन टीम – मुंबई के भिवंडी में एक इमारात गिरने की घटना सामने आई है। यह घटना भिवंडी के मानकोली इलाके में घटी। जहां एक मंजिला इमारत गिरी। इमारत के गिरने से 8 मजदूरों के अंदर दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस इमारत में एक गोदाम था जिसमें मजदूर काम कर रहे थे।

https://twitter.com/ANI/status/1356112671548956679

फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। भिवंडी का यह इलाका संकीर्ण गलियों वाला है। घटना के बाद पुरे परिसर में भगदड़ मच गयी है।