builder paranjape brothers | परांजपे भाइयों के खिलाफ डोंगरे का साढ़े पांच सौ पेज का ‘सबूत बम’

मुंबई : पुणे समाचार ऑनलाइन (Punesamachar Online) –  पुणे के प्रसिद्ध बिल्डर परांजपे भाइयों (builder paranjpe brothers) के खिलाफ शिकायतकर्ता वसुंधरा डोंगरे (Vasundhara Dongre) के वकील ने शुक्रवार को दिंडोशी कोर्ट (Dindoshi Court) में 545 पेज का ‘सबूत बम’ पेश किया। इस वजह से परांजपे भाइयों की गिरफ़्तारी पूर्व जमानत पर सुनवाई आगे बढ़ा दी गई है। अगली सुनवाई 29 जुलाई 2021 को होगी। builder paranjape brothers vasundhara dongres lawyers present 545 pages of evidence against the paranjape brothers of pune in court hearing on pre arrest of paranjape brothers bail on july 29

विलेपार्ले भूखंड घोटाला (Vileparle plot scam) मामले में शिकायतकर्ता डोंगरे के वकील ने कोर्ट में कुछ डॉक्युमेंट्स पेश करने की बात कहकर कोर्ट से 16 जुलाई 2021 तक का वक़्त मांगा था। इसके अनुसार शुक्रवार को डोंगरे के वकील ऐड, जगदीश शिंगाड़े (adv.jagdish shingade) ने 545 पेज का सबूत पेश किया है। डोंगरे ने विश्वास जताया है कि इन सबूतों से कोर्ट को पता चलेगा कि अब तक परांजपे भाइयों ने किस तरह से लोगों के साथ ठगी की है। इस मामले में परांजपे भाइयों के वकील निरंजन मुंदरगी ने कोर्ट में दलील दी थी कि डोंगरे दवारा लगाए गए आरोपों में कोई तथ्य नहीं है। बेवजह वह पुराने मामले में फंसा कर और उनके खिलाफ केस दर्ज कराकर उन्हें परेशान कर रही है। इसके अनुसार आरोपियों के तथ्यों को दुनिया के सामने लाने का प्रयास डोंगरे परिवार दवारा किया जा रहा है। विलेपार्ले एयरपोर्ट कॉलोनी का भूखंड गैर क़ानूनी तरीके से बढ़ाने का आरोप परांजपे बिल्डर और जयविजय सोसायटी के तत्कालीन पदाधिकारियों के खिलाफ वसुंधरा डोंगरे (उम्र 70 ) ने लगाया है। इसके अनुसार विलेपार्ले पुलिस ने केस दर्ज कर श्रीकांत परांजपे (Shrikant Paranjpe) और शशांक परांजपे (Shashank Paranjpe) को पुणे के उनके घर से कस्टडी में लिया था।

आरोपियों के काम करने के तरीके का होगा खुलासा

हमने आज पुणे के परांजपे बिल्डर के खिलाफ विलेपार्ले पुलिस स्टेशन (Vileparle Police Station) में दर्ज केस के मामले में दिंडोशी कोर्ट में शिकायतकर्ता की तरफ से हस्तक्षेप पत्र और उनका बयान रखा है। उनके पहले 45 पेज में शिकायतकर्ता ने कई चीजों का खुलासा करते हुए आरोपियों के विभिन्न मामलों में काम करने के तरीके दर्शाने वाला डॉक्युमेंट्स सबूत के तौर पर जोड़ा है। जिसमें कुल 106 दस्तावेज यानी करीब साढ़े पांच सौ पेज शामिल है। इस मामले की अगली सुनवाई 29 जुलाई 2021 को होगी।

ऐड. जगदीश शिंगाड़े – शिकायतकर्ता डोंगरे के वकील

Web Title : builder paranjape brothers vasundhara dongres lawyers present 545 pages of evidence against the paranjape brothers of pune in court hearing on pre arrest of paranjape brothers bail on july 29

Baramati Lockdown | बड़ी खबर! बारामती तालुका में कल से प्रतिबंधों में बढ़ोतरी ; शनिवार-रविवार को पूर्णता बंद

Maharashtra | इसलिए विधायक प्रणीति शिंदे के खिलाफ केस दर्ज

SSC GD Notification 2021 |10वीं पास के लिए नौकरी : SSC GD कांस्टेबल भर्ती अधिसूचना जारी, 25000 से ज्यादा वैकेंसी