BUDGET 2019: ‘यह’ 5 महत्व की चीजें आम लोगों के लिए बनी ‘राहत’ ,तो यह चीजें हुई महंगी …..

नई : समाचार ऑनलाइन – व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 2.0 का पहला बजट पेश कर द‍िया है। इस दौरान वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगभग दो घंटे 10 मिनट तक बजट भाषण पढ़ा। इस दौरान उन्होंने कई चीज़ें सामने रखी। जिसमें ई वाहन पर जीएसटी दर, रियल स्टेट, टैक्स, टीडीएस बात बात कई। साथ उच्च शिक्षा, स्कूल और कॉलेज पर भी ध्यान दिया। अगर बात करें किसान, गरीब की तो उन पर भी इस बजट में ध्यान केंद्रित रखा गया।

बजट में क्या हुआ सस्ता और क्‍या महंगा –
महंगा – पेट्रोल-डीजल, सोना, काजू महंगे होंगे। आयात शुल्‍क में इजाफा होने से कई चीजों के दाम भी बढ़ेंगे। आयातित किताबों पर पांच प्रतिशत का शुल्‍क लगेगा। ऑटो पार्ट्स, सिंथेटिक रबर, पीवीसी, टाइल्‍स भी महंगी हो जाएंगी। तंबाकू उत्‍पाद भी इस बजट के बाद महंगे हो जाएंगे। सोने के अलावा चांदी और चांदी के आभूषण खरीदने के लिए भी अतिरिक्‍त रुपये खर्च होंगे।

ये हुआ सस्‍ता –
बजट 2019 के बाद इलेक्ट्रिक कारें सस्‍ती हो जाएंगी। अभी ये कारें चलन में नहीं हैं लेकिन दाम कम होने से इन कारों का इस्‍तेमाल अधिक होगा। बजट के बाद होम लोन लेना भी सस्‍ता होगा, मतलब घर खरीदना सस्‍ता होगा। सस्ते घरों के लिए ब्याज पर 3.5 लाख रुपये की छूट मिलेगी।