शादी तय नहीं होने के चलते भाई-बहन ने जहर पीकर की खुदकुशी

पुणे | समाचार ऑनलाइन – शादी नहीं तय होने के चलते बहन और भाई ने जहर पीकर खुदकुशी करने की घटना खेड पुलिस स्टेशन अंतर्गत घटी। यह घटना कल शाम देरी से उजागर हुई। रंजन गणपत भोपले और शैला गणपत भोपले इन दोनों भाई-बहन ने खुदकुशी की है। इस मामले में खेड पुलिस जांच कर रही है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’025fbd67-d29c-11e8-bbfd-df5e05a50a60′]

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार खेड तहसील के डेणेगाव में अपने घर में भाई-बहन ने जहर पीकर खुदकुशी की। मृतक रंजन गणपत भोपले और शैला गणपत भोपले दोनों साथ में रहते थे। माता पिता का कुछ दिनों पहले देहांत हो चुका था। रंजन की शादी हो चुकी थी, पत्नी के साथ घर कलह के चलते दोनों विभक्त हो चुके थे। जिसकी वजह से पत्नी मायके में ही रहती थी। रंजन दूसरा विवाह करना चाहता था। बहन अविवाहित थी, शादी कहीं लग नहीं रही थी। इस बात से निराश होकर दोनों भाई-बहन ने आत्महत्या की। ऐसी प्राथमिक जानकारी खेड पुलिस ने दी।

शिक्षण सम्राट मारुती नवले की येरवडा जेल में रवानगी

दोपहर से ही घर बंद होने की वजह से चचेरी बहन देखने के लिए गई तब इस घटना का खुलासा हुआ। शैला बेहोश थी, उसे नागरिकों ने तुरंत निजी हॉस्पिटल में भरती किया था। लेकिन इलाज के लिए जाते समय ही उसकी मौत हो गई थी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। खेड पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।

[amazon_link asins=’B071HWTHPH,B07DJHV6S7′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a8b51c76-d29d-11e8-a5e0-9967f08ec3e0′]