खेती विवाद में भाई और दामाद की हत्या

उदगीर: खेत के विवाद में उदगरी तालुके के हेर में कुल्हाड़ी, तलवार व लोहे के रॉड से भाई व दामाद के हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगो को गिरफ्तार किया है।

भाई गोविंद जगताप और दामाद नितिन फाडवे की हत्या हुई है। हरे के बालाजी जगताप और गोविंद जगताप के बीच खेत को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह दोनो के बीच लड़ाई हुई। इसमे बालाजी जगताप, अंकुश जगताप, लहु जगताप, पूजा जगताप, अश्वनी जगताप, फुलाबाई जगताप, सोजरबाई ढगे ने मिलकर कुल्हाड़ी, तलवार और रॉड से वार किया। ऐसे में गोविंद जगताप का दामाद नितिन फावडे और भगवान जगताप भाग के आया। घायल गोविंद जगताप को लेकर दोनो बाईक पर जाने लगे। ये देख कर उन लोगो ने इन पर भी हमला बोल दिया। गोविंद जगताप को उदगीर के उपजिला अस्पताल में लाया गया, वहा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घायल नितिन फावडे को इलाज के लिए लातुर ले जाया गया जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

इस घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक हिम्मत जाधव हेर गांव पहुचे। इस मामले में पुलिस ने 7 लोगो को गिरफ्तार किया।