सगे भाई बहन की नदी में डूबकर मौत

पुणे : कपड़े धोने गए सगे भाई बहन की घोड़ नदी में डूबकर मौत हो गईं। यह घटना शनिवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे पुणे के आंबेगांव तहसील स्थित वड़गांव काशिंबेग गांव में हुई।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काजल विजय पवार (15) और प्रेम विजय पवार (10) की मौत हो गई है। दोनाें परिवार के साथ वड़गांव काशिंबेग गांव में रहते थे। शनिवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दोनों चाचा के साथ कपड़े धोने के लिए नदी पर गए हुए थे। काजल और प्रेम कपड़े धोने के लिए नदी में उतरे। उस समय दोनों पानी में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामस्थ घटनास्थल पहंचे। उनकी मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज से पहले ही दोनों की मौत हो गई थी। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।