सीएसटी में पादचारी पुल ढहा; 4 की मौत, 34 घायल

मुंबई। संवाददाता – छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में गुरुवार की शाम हिमालय पैदल यात्री पुल गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें सीमेंट का स्लैब के गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और 34 गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा, कई लोग इस पुल के नीचे दबे रहने की संभावना जताई जा रही है। त्रासदी के कारण, मुंबई से बाहर जानेवाले रास्ते बंद कर दिये गए हैं। इसके चलते भारी जाम लगा है। दमकल कर्मियों और पुलिस ने इलाके में बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा शाम करीब 7:30 बजे हुआ। शाम को काम से छूटने के बाद नौकरीपेशा लोगों की भारी भीड़ हिमालय पुल से गुज़र रही थी, तब यह पुल अचानक ढह गया। पुल का पूरा स्लैब ढह गया और पुल पर चल रही भीड़ भी नीचे आ गिरी। पूल गिरने के बाद पूरे इलाके में हाहाकार मच गया। नीचे एक टैक्सी पर स्लैब से गिरने की वजह से टैक्सी चकनाचूर हो गई। हादसे के कारण पुल के नीचे की यातायात तुरंत रोक दी गई।

सीएसटी क्षेत्र में पैदल चलनेवालों ने तुरंत बचाव अभियान में मदद करना शुरू कर दिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने भी बचाव अभियान चलाने में मदद करना शुरू कर दिया। इसे देखते हुए भारी भीड़ उमड़ने से मददकार्य में बाधाएं आती रही। इस हादसे में 4 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। जबकि 28 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, इन सभी को सेंट जॉर्ज और जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद दादर की ओर जाने और मुंबई आने वाली यातायात रोक दी गई है, इसका असर मुंबई की यातायात पर हो रहा है।