ब्रेकिंग…मोदी ही नहीं, राज्यों के मुख्यमंत्री भी लगवाएंगे टीका, मगर दूसरे चरण में 

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : हर बार की तरह प्रधानमंत्री मोदी ने फिर विपक्ष को मुंह बंद कर दिया है। जब से कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत हुई, तब से विपक्ष यह कहकर टीके पर आक्षेप जताता रहा कि खुद प्रधानमंत्री पहले टीका लगवाएं, तब भरोसा होगा। अब यह तय हो गया कि पीएम मोदी टीका लगवाएंगे। और वही नहीं, राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी टीका लगाया जाएगा। कोरोना टीकाकरण अभियान  के दूसरे चरण में यह कदम उठाया जाएगा।  आम लोगों में वैक्सीन के प्रति भरोसा कायम करने के लिए पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों समेत तमाम नेता भी वैक्सीन लगवाएंगे।

बता दें कि पूर्व घोषणा के अनुसार,  कोरोना टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में  50 साल के ऊपर वाले लोगों को टीका लगाया जाना है। आयु वर्ग के हिसाब से देश के 75 फीसदी सांसद, भारत सरकार के 95 फीसदी से ज्यादा कैबिनेट मंत्री, 76 फीसदी से ज्यादा राज्यों के मुख्यमंत्री और करीब 82 फीसदी राज्य मंत्री उस चरण में कवर हो सकते हैं। हालांकि कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण कब शुरू होगा, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

अब तक कुल 7,86,842 लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। बुधवार को 1,12,007 लोगों को वैक्सीन दी गई। सबसे ज्यादा 36,211 हेल्थ वर्कर्स को कर्नाटक में टीका लगाया गया। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 22,548, महाराष्ट्र में 16,261 लोगों को पहली डोज दी गई।