Breaking News : लता मंगेशकर की हालत बेहद नाज़ुक, रखा गया वेंटिलेटर पर

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लता मंगेशकर की हालत बेहद नाजुक है। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, लता दीदी को वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही। 90 साल की स्वर कोकिला लता दी के लिए सोशल मीडिया पर दुआओं का दौर शुरू हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, लता मंगेशकर को सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद सोमवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सोर्सेस ने कहा कि मंगेशकर फिजिशियन डॉ. फारूख ई उदवाडिया के ट्रीटमेंट में थीं, जो अस्पताल के सीनियर मेडिकल एडवाइजर भी हैं। उन्हें दोपहर लगभग 1.30 बजे अस्पताल में लाया गया। सोर्स के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें आईसीयू में रखा गया है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उन्हें निमोनिया की शिकायत है और उनके बांए वेंट्रिकुलर ने लकाम करना बंद कर दिया है।

लता मंगेशकर, भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार ले चुकी हैं। वह इंडियन सिनेमा की एक आइकन हैं।  28 सितंबर को सुश्री मंगेशकर 90 वर्ष की हुई थीं।