ब्रेकिंग : मोदी सरकार का बड़ा फैसला, हटाया जायेगा गांधी परिवार का SPG सुरक्षा घेरा!, अब मिलेगी ये सुरक्षा

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, मोदी सरकार गांधी परिवार की सुरक्षा कम करने की तैयारी कर रही है। गांधी परिवार से अब जल्द एसपीजी सुरक्षा घेरा हटाया जाने वाला है। अब नई व्यवस्था में एसपीजी की जगह Z+ सुरक्षा दी जाएगी। अब गांधी परिवार की सुरक्षा में Z+ श्रेणी की होगी और CRPF के कमांडो सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला गृह मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया है। बता दें कि इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा से भी एसपीजी कवर हटाकर CRPF की Z+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी।

क्या है एसपीजी सुरक्षा –
विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) देश की सबसे पेशेवर एवं आधुनिकतम सुरक्षा बलों में से एक है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। एसपीजी देश के पीएम के साथ भारत दौरे पर आए अति विशिष्ट अतिथि की सुरक्षा का जिम्मा संभालती है। इसके अलावा अब तक गांधी परिवार को भी ये सुरक्षा दी जाती है। विशेष सुरक्षा दल को02 जून, 1988 में भारत की संसद के एक अधिनियम द्वारा बनाया गया था। इसके जवानों का चयन पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स से किया जाता है। इसे देश की सबसे पेशेवर एवं आधुनिकतम सुरक्षा बलों में एक माना जाता है।

इसके कमांडो ऑटोमेटिक गन FNF-2000 असॉल्ट राइफल से लैस होते हैं। कमांडोज के पास ग्लोक 17 नाम की एक पिस्टल भी होती है। ये एक लाइट वेट बुलेटप्रूफ जैकेट पहनते हैं। एसपीजी के जवान हाई ग्रेड बुलेटप्रूफ वेस्ट पहने होते हैं, जो लेवल-3 केवलर की होती है। इसका वजन 2.2 किग्रा होता है और यह 10 मीटर दूर से एके 47 से चलाई गई 7.62 कैलिबर की गोली को भी झेल सकती है। इनके जूते भी काफी अलग होते हैं। ये किसी भी जमीन पर नहीं फिसलते।  ये कमांडोज चश्मा भी पहनते हैं, जो उनकी आखों को हमले से बचाते हैं और किसी भी प्रकार का डिस्ट्रैक्शन नहीं होने देता हैं।