ब्रेकिंग : Girls पीजी में लगी भीषण आग, तीन लड़कियां जली जिंदा, एक ने कूदकर बचाई जान

चंडीगढ़ : समाचार ऑनलाइन – अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल चंडीगढ़ शहर के सेक्‍टर 32 डी में एक मकान में चलाए जा रहे गर्ल्‍स पीजी में आग लग गई। आग इतना भीषण था की तीन लड़कियां जिंदा जल गई, जबकि दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गयी है। जानकारी के मुताबिक, एक लड़की ने पहली मंजिल की छत से कूद कर अपनी जान बचाई। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

अंदर पांच लड़कियां बुरी तरह झुलसी हुई अवस्था में पड़ी थी
मृतकों की पहचान रिया, पंछी और मुस्‍कान के रूप में हुई है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, दो लड़की पंजाब और एक हरियाणा की रहने वाली थी। आग लगते ही पुरे इलाकों में आफरा-तफरी मच गयी है। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशामक और स्थानीय पुलिस दल मौके पर पहुंच चुकी है। आग बुझाने का काम शुरू किया। जानकारी के मुताबिक, पीजी में अचानक धुंआ उठता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब अग्निशामक दल अंदर जाकर देखा तो वहां पांच लड़कियां बुरी तरह झुलसी हुई अवस्था में पड़ी थी। घायलों को जीएमसीएच 32 अस्पताल में ले जाया गया, जहां तीन लड़कियों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य लड़कियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

पीजी में लगभग 25 बच्चों के रहने की है व्यवस्था
मरने वाली लड़की मुस्कान हरियाणा के हिसार व रिया और पंछी पंजाब के कोटकपूरा की रहने वाली थीं। लड़कियों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सामने आ रही खबरों के मुताबिक, पीजी में लगभग 25 बच्चों के रहने की व्यवस्था है, लेकिन अभी यहां चार-पांच लड़कियां ही रह रही थीं। आग कैसे लगी अभी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि यह पीजी रजिस्टर्ड नहीं है। यहां अवैध रूप से पीजी चलाया जा रहा था। पुलिस फ़िलहाल आग कैसे लगी ये जानकारी में जुटी हुई है।