BREAKING: मुंबई के फोर्ट इलाके में बिल्डिंग का स्लैब गिरा, 40 लोगों को बचाने में मिली सफलता

मुंबई : मुंबई के फोर्ट परिसर में एक बिल्डिंग का स्लैब गिर गया है। दुर्घटनास्थल पर दमकल अधिकारी पहुंचे और उन्होंने मदद कार्य शुरू किया। अब तक 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली। अभी तक किसी तरह की हताहत की खबर नहीं है।

दक्षिण मुंबई के फोर्ट परिसर में पांच मंजिली इमार्त के अंदर का स्लैब गिर गया। इसमें कुछ लोगों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है। यह बिल्डिंग म्हाडा का है। यहाँ पर मरम्मत का काम शुरू था और कुछ मजदूर यहाँ पर रह रहे थे। बचाव कार्य चल रहा है।