BREAKING : विधार्थियों के लिए बड़ी खबर ! 23 नवंबर से महाराष्ट्र में स्कूल खुलेंगे 

मुंबई, 6 नवंबर : कोरोना की वजह से स्कूलों को बंद रखा गया है।  अनलॉक के अलग अलग चरणों में धीरे धीरे अर्थव्यवस्था पटरी पर आने लगी है।  लेकिन अभी तक राज्य में स्कूल और कॉलेज बंद है। राज्य में ऑनलाइन पढाई चल रही है। स्कूल कब खुलेगा इस सवाल पर अब पूर्णविराम लग गया है।  राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि 23 नवंबर से राज्य की स्कूलों को खोला जाएगा।  इस संदर्भ में एसओपी तैयार किया गया है।  इसे केवल मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलना बाकी है।

स्कूल किस तरह से चलेगा इसका एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है।  उन्होंने बताया कि 10वी और 12वी की परीक्षा मई महीने में होगी।  स्कूल शुरू करने से पहले अभिभावकों की परमिशन ली जाएगी। अभिभावकों की परमिशन के बाद विधार्थियों को स्कूल में परमिशन देने की योजना बनाई गई है।  कोरोना संक्रमण के खतरे से बचने के लिए राज्य की स्कूल और कॉलेज को बंद रखा गया है।  विधार्थियों को ऑनलाइन पढाई की सुविधा दी गई है।  लेकिन दिवाली के बाद स्कूल शुरू करने पर सरकार विचार कर रही है।