ब्रह्मास्त्र :  सीट से लीक हुआ रणबीर-आलिया का वीडियो, दिखी गज़ब की कैमिस्ट्री

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म ब्राह्मास्त्र पिछले कुछ समय से चर्चा में है। कुछ दिन पहले ही इसकी रिलीज डेट सामने आयी। यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी। इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया और रणबीर एक गाने पर मस्ती से डांस करते नजर आ रहे हैं।

क्या है वीडियो में –
वीडियो में पहले आलिया अकेले डांस करती दिख रही हैं उसके बाद रणबीर उनके साथ आकर डांस करने लगते हैं। वीडियो में दोनों की केमेस्ट्री काफी क्यूट लग रही है। वैसे ये बात तो सभी जानते हैं कि रणबीर और आलिया, कितने बेहतरीन डांसर हैं, इस वीडियो में दोनों के बेहतरीन डांस की ही झलक देखने को मिल रही है।  वीडियो में आलिया ने व्हाइट टॉप, ब्लू जींस के साथ रेड कलर का लॉन्ग शर्ग पहना हुआ है। वहीं, रणबीर हुडी और डेनिम के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो काफी एंटरटेनिंग है।

 

 

 

 

 

बता दें कि आलिया और रणबीर इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल, दोनों लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे है। फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में हैं।

https://www.instagram.com/p/B9B_gbvBg_u/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

 

https://www.instagram.com/p/B9DbCHfB6xE/?utm_source=ig_web_copy_link