बबली गैंग की दोनों महिलाएं गिरफ्तार, 5 लाख का सोना बरामद

ठाणे : सोने के जेवर खरीदनेकेबहाने से दुकान में जाकर सेल्समेन को बातो में फंसाकर चुड़ियाँ चुरानेवाली बबली गैंग की दो महिलाओ को ठाणे के नौपाडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लगभग 5 लाख के सोने जब्त किए गए। ये दोनो ठाणे में चोरी कर कुर्ला टर्मिनस से ट्रेन पकड़ कर उत्तर प्रदेश भागने वाली थी। वही से नौपाडा पुलिस थाने के उपनिरीक्षक विनोद लबडे व उनकी टीम ने उन्हे गिरफ्तार किया।

आयुषी गुलाब शर्मा (उम्र 26) व संजु रविंद्र गुप्ता (उम्र 34 नि. मीरा रोड), गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम है। इस मामले में ज्वेलर्स के मालिक ने नौपाडा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला ठाणे के गोखले रोड स्थित रिचेस ज्वेलर्स आर्केड दुकान में गहने खरीदने के बहाने से गई थी। कंगन लेने के बहाने से उन्होंने 20 से 25 तरह के डिजाइन देखे। पसंद नहीं आया कह कर वहाँ से निकल गई। उसके बाद दुकान के सेल्समेन ने जब चुड़ियाँ उठाकर रखने की शुरुआत की तो उसे पता चला कि इसमे से 2 कंगन गायब हैं। उसकी कीमत 3 लाख 27 हज़ार रुपए थी। पुलिस ने दुकान का सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमे पता चला कि उन दोनो महिलाओ ने बड़ी चालाकी से 2 चुड़िया चुरा ली। इसी आधार पर पुलिस ने उन दोनो महिलाओ को मीरा रोड में गिरफ्तार किया। साथ ही उनके पास से चुराए गए कंगन भी बरामद हुए। इसके अतिरिक्त ओशिवारा पुलिस थाने की सीमा में चुराए गए 33 ग्राम बजन की दो चूडियाँ कुल मिलाकर 4 लाख 92 हज़ार रुपए की कीमत का माल जब्त किया है।

ये दोनो सात से आठ दिन पहले मीरा रोड में राजाराम्शर्मा के पास पेयिंग गेस्ट के रूप्मेन आए थे। दो महीने पहले ये दोनो कोल्हापुर में इसी तरह के चोरी के मामले में गिरफ्तार हुई थी। इन दोनो महिलाओ की जोड़ी बबली गैंग के रूम में फेमस है। इन दोनो पर इस से पहले लक्ष्मीपुरा पुलिस थाने, राजवाडा कोल्हापुर, कोरेगांव, हडपसर आदि पुलिस थाने में मामले दर्ज हैं।