पुणे : ऑनलाइन टीम – बोपदेव घाट में कार हादसे में एक युवक की मौत हो गयी। दरअसल 5 दोस्त घूमने के लिए कार से बोपदेव घाट गए थे। इस दौरान कार से नियंत्रण छूटने के बाद यह हादसा हो गया। इस भीषण हादसे में एक की और वहीं चार लोग घायल हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज शुरू है।
मृतक का नाम कृष्णकांत नंदकुमार कळसे (25, नि. येवलेवाडी टिळेकरनगर) है। जबकि योगेश परिहार, चैतन्य गणेश गांधी, प्रथमेश टकले सभी घायल युवक के नाम है। कोंढवा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, सासवड से पुणे आ रहे थे। सभी 5 फ्रेंड थे। वह घूमने के लिए गए थे। देर रात पौने 12 बजे के आसपास पुणे आते समय उनकी कार अनियंत्रण हो गयी और कार पलट गयी। इसी दुर्घटना में एक की मौत और 4 घायल हो गए। जानकारी मिलते ही महिला उपनिरीक्षक गपाट और पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची। घटना इतना भीषण था की कार पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। आगे की जांच कोंढवा पुलिस कर रही है।
Comments are closed.