Bomb Threat in Mumbai | मुंबई पुलिस को रात भर काम पर लगानेवाला युवक गिरफ्तार; बम की अफवाह की सच्चाई आई सामने

मुंबई : (Bomb Threat in Mumbai) बीती देर रात रेलवे विभाग (railway department) को एक गुमनाम फोन आया। फोन पर शख्स ने जानकारी दी थी कि मुंबई में सीएसएमटी, दादर, भायखला और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के घर के बाहर बम रखा गया है। इस सूचना के बाद मुंबई पुलिस (mumbai police) के साथ बम स्क्वायड की नींद उड़ गई। उन्होने रात भर तलाशी अभियान चलाया। (Bomb Threat in Mumbai) लेकिन पुलिस (mumbai police) को कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

इसके बाद घटना की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने अपने मोबाइल लोकेशन के आधार पर गुमनाम कॉल करने वाले युवकों को ट्रेस कर लिया। कुछ ही घंटों में मुंबई पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जालना के रहने वाले राजू अंगरे और रमेश शिरसाट हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने शराब के नशे में पुलिस को फोन कर यह झूठी जानकारी दी। दोनों आरोपियों को ठाणे से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवकों ने गटारी पार्टी

में मस्त रहने के दौरान फोन कर पुलिस को झूठी सूचना दी थी।

युवकों ने पुलिस को काम पर लगाने के बाद फोन बंद कर दिया था।

मामले की अधूरी जानकारी थी इसलिए मुंबई पुलिस के साथ बम स्क्वायड

ने रात भर संबंधित जगहों पर तलाशी अभियान चलाया।

मुंबई पुलिस कितनी सतर्क है यह देखने के लिए हमने फोन किया था।

ऐसा दावा आरोपी युवक ने किया।

युवक के एक फोन की वजह से मुंबई पुलिस का पूरा सिस्टम काम पर लग गया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को ठाणे इलाके से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि जब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया तो वे दोनों नशे की हालत में थे।

आरोपी ने कबूल किया है कि उसने यह फर्जी कॉल मजाक के तौर पर किया था।

इस घटना की आगे की जांच की जा रही है।