बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह की मैनेजर ने किया उन्हीं के स्टूडियो में सुसाइड, देखें तस्वीर

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह की मैनेजर ने उन्हीं के स्टूडियो में सुसाइड कर ली है। इसकी जानकारी केआरके बॉक्स ऑफिस ने ट्विटर पर दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मीका की मैनेजर सौम्या ने मीका के रिकॉर्डिंग स्टूडियो में ही आत्महत्या कर ली है। ये स्टूडिया मुंबई के अंधेरी वेस्ट में स्थित है। बताया जा रहा है की सौम्या ने नींद की गोलियों खाकर आत्महत्या की है।

KRK बॉक्स ऑफिस ने ट्विटर पर सौम्या की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि सिंगर मीका सिंह की मैनेजर सौम्या ने उनके मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित रिकॉर्डिंग स्टूडियो में सुसाइड कर लिया। RIP। एक दूसरी वेबसाइट के मुताबिक, सौम्या जिस रिकॉर्डिंग स्टूडियो में उन्होंने आत्महत्या की है, वे वहीं रह रही थीं। खबरें ये भी आ रही है कि सौम्या ने नींद की गोलियों की ओवरडोज लेकर आत्महत्या की। हालांकि अब तक आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। सूत्र ने बताया कि सौम्या के माता-पिता नहीं थे, लेकिन उनके दादा-दादी पंजाब में रहते हैं। इसी वजह से सौम्या के अंतिम संस्कार के लिए मीका उनका पार्थिव शरीर पंजाब लेकर गए

मीका की अगर बात करें तो वह पहले से ही कई विवादों में घिर चुके हैं। राखी सावंत को किस करने पर काफी बवाल मचा था, इसके अलावा उनके खिलाफ ब्राजील की एक टीनएज मॉडल ने मामला दर्ज करवाया था। मीका पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने बैन लगा चुके है।