बॉलीवुड सेलेब्स ने प्रशंसकों को दीं दशहरा की शुभकामनाएं

मुंबई (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – दशहरा के इस पावन अवसर पर मंगलवार को करण जौहर, अजय देवगन और निमरत कौर जैसे बॉलीवुड सितारों ने अपने प्रशंसकों को प्यार और खुशियों की शुभकामनाएं दीं। नवरात्रि के अंतिम दिन देश भर में दशहरा या विजया दशमी का पर्व मनाया जाता है, और इसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।

बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने इस मौके पर अपने प्रशंसकों को बधाई देते हुए ये ट्वीट किए :

करण जौहर : सभी को दशहरा की बधाई! प्यार, रोशनी और सभी प्रकार की बुराइयों पर अच्छाई और मानवता की शानदार विजय।

https://twitter.com/karanjohar/status/1181428361379418113

अजय देवगन : हैप्पी दशहरा।

अर्जुन कपूर : इस दशहरा, आईए अपने अंदर की बुराइयों को खत्म करने का प्रयास करें और आने वाले साल के उज्जवल होने की कामना करें। सभी को समृद्धि और खुशियों से भरे साल के लिए शुभकामनाएं। हैप्पी दशहरा।

इमरान हाशमी : सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकमानाएं। आपके परिवारों को सुख, समृद्धि और खुशियां प्राप्त हों।

निमरत कौर : सभी को दशहरा की शुभकामनाएं..कामना है कि हम अपने भीतर और आसपास की अच्छाइयों को और अधिक मजबूत और दृढ़ इरादों के साथ सशक्त करें।

मनोज बाजपेयी : हैप्पी दशहरा!

जूही चावला : रावण के पुतले के साथ आपकी जिंदगी की सभी परेशानियां भी जल जाएं। आप सदा सफल और खुश रहें। हैप्पी दशहरा।

 

visit : punesamachar.com