ब्रेकअप के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ‘इस’ पत्रकार को कर रही हैं डेट

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहती है। चाहे वह राजनीतिक मुद्दा हो या कोई सामाजिक विषय ही क्यों न हो। इस बीच स्वरा भास्कर की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में है। हालही में राइटर हिमांशु शर्मा से ब्रेकअप के बाद स्वरा भास्कर सिंगल लाइफ जी रही थी। लेकिन अब अचानक उन्हें लाइफ में एक नए इंसान की एंट्री हो गई है।

जिसके बाद अब स्वरा भास्कर अब सिंगल नहीं रही। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वरा भास्कर एक्टर गिरिश कर्नाड के बेटे रघु कर्नाड को डेट कर रही हैं। दोनों एक साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को Yomeddine की स्पेशल स्क्रीनिंग में स्पॉट किया गया था। बाद में दोनों ने साथ में डिनर भी किये।

कौन हैं रघु कर्नाड – 
रघु कर्नाड पेशे से पत्रकार और राइटर हैं। दोनों की ‘फ्रेंडशिप’ दिन-ब-दिन स्ट्रॉन्ग होती जा रही है। दोनों की केमिस्ट्री साथ में खूब जम रही है हालांकि, स्वरा और रघु की तरफ से अभी तक रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी कहा नहीं गया है। गौरतलब हो कि स्वरा और हिमांशु शर्मा दोनों एक दूसरे को पिछले 5 साल से डेट कर रहे थे। अचानक से ब्रेकअप की खबरों ने सभी को चौंका दिया।