बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह बनेंगे ‘डैडी’ , सोशल मीडिया पर हुआ खुलासा ,अर्जुन कपूर ने दिया इशारा !

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सबसे चर्चित कपल में से है। दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नज़र आते है। बॉलीवुड में इनके प्यार की मिशाल दिए जाते है। अब सोशल मीडिया पर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल ये खुलासा अर्जुन कपूर और दीपिका पादुकोण ने किया है। हालही में रणवीर कपूर ने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन रखा था। रणवीर को लाइव देखते ही दीपिका भी फैन्स की तरह उनके कमेंट बक्स में आ गई और उन्हें ‘हाय डैडी’ लिख कर बुलाया।

दीपिका के इस कमेंट के जवाब में रणवीर ने उन्हें बेबी कहकर बुलाया। जिसके बाद अर्जुन कपूर के कमेंट ने भी इस बात की तरफ इशारा कर दिया है कि शायद ये जोड़ी पेरेंट्स बनने वली है। दीपिका के इस कमेन्ट के बाद अब रणवीर के सच में डैडी बनने की चर्चा होने लगी है। सब यही सोच रहे है कि दीपिका कई प्रेग्नेंट तो नहीं है। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है बल्कि कांस फिल्म फेस्टिवल के दौरान भी दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबरे उड़ी थी।

हालांकि दीपिका ने इसे झुठला दिया था। फिल्मों की बात करें तो दीपिका इन दिनों फिल्म ’83’ और ‘छपाक’ की शूटिंग में व्यस्त है। वहीं बात करें रणवीर की तो वह फिल्म ’83’ में कपिल देव की भूमिका निभा रहे है।