BMC Election | मुंबई मनपा चुनाव में शिवसेना भाजपा के साथ कांग्रेस-राष्ट्रवादी को भी टक्कर देने की तैयारी में!

मुंबई (Mumbai News) : शिवसेना (Shiv sena) का मुंबई (BMC Election) विस्तार हो यह पार्टी की भूमिका है। इसलिए आगामी मनपा चुनाव (Upcoming Municipal Elections) (बीएमसी) अपने दम पर लड़ेगी। 100 से अधिक सिटों पर जीतने की तैयारी शुरू है। मनपा (BMC Election) के पिछले चुनाव में भी शिवसेना अकेले लड़ी थी, ऐसा सांसद संजय राऊत (MP Sanjay Raut) ने शुक्रवार को स्पष्ट किया।

 

हाल ही में हुए जिला परिषद (District Council) के उपचुनाव में शिवसेना चौथे स्थान पर रही थी। इस पृष्ठभूमि पर संजय  राऊत ने मुंबई मनपा के चुनाव (Mumbai Municipal Elections) के संदर्भ में सवाल पूछा गया था। राऊत ने कहा कि शिवसेना का जन्म मुंबई (Mumbai) में हुआ। इसलिए मुंबई मनपा (BMC Election) पर शिवसेना का राज नहीं होगा तो किसका होगा, ऐसा दावा करते हुए राऊत ने स्पष्ट किया कि मनपा में शिवसेना का ही महापौर होगा।

 

दशहरा मेला के बारे में बोलते हुए राऊत ने कहा कि दशहरा मिलन सांस्कृतिक उत्सव है, पटाखे फोड़ कर हर्षोल्लास से मनाया जा एगा। मुखयमंत्री ने भी तय किया है कि वे भी दशहरा मिलन करेंगे। नियमों का पालन कर त्योहार मनाए जा रअहे हैं और दशहरा मिलन समारोह भी होगा। सम्मेलन कहाँ होगा यह अभी नहीं बता सकते हैं, ऐसा भी राऊत ने कहा।

 

शिवसेना (Shiv sena) का दशहरा मिलन कहाँ होगा इसे लेकर चर्चा शुरू है। पिछले साल दादर के राष्ट्रीय सावरकर स्मारक के सभागार में सम्मेलन हुआ था। इस बार यह समारोह कहाँ होगा यह तय नहीं हुआ तो षण्मुखानंद सभागृह में यह मिलन समारोह आयोजित किए जाने की संभावना है।

 

 

BJP Vs Shivsena | भाजपा नेता के बयान से मची खलबली ! कहा- शिवसेना के 12 विधायक हमारे संपर्क में, जल्द सत्ता बदलेगी