पुणे शहर में 42 जगहों पर नाकाबंदी, की जा रही सख्त कारवाई

पुणे : कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से शहर में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। इस संचार बंदी की अमलबाजी करने के लिए शहर पुलिस दल ने 42 जगहों पर नाकाबंदी किया है।  रात के 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक बिना किसी कारण घूमने वालो लोगो पर कारवाई की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही दिन भर बिना मास्क के घूमने वालो पर कारवाई की जा रही है।

शहर में 28 फरवरी फरवरी तक संचार बंदी है। इस दौरान अतिआवश्यक सेवा के लोगो और कर्मचारियों को अलग रखा गया है। संचारबंदी के दौरान इन 42 नाकाबंदी की जगहों पर घूमने वालो वाहनचालको की जांच की जाएगी। देर तक घूमने का कारण पूछा जा रहा है। बिना किसी कारण के घूमने वालो पर कारवाई की जा रही है।

कोरोना के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए बिना मास्क के घूमते लोगो पर कारवाई करने का आदेश पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने दी है। इसके अनुसार पुलिस थाने व ट्रैफिक पुलिस ने मंगल्वारको दिन भर में बिना मास्क के घूमते 902 लोगो पर कारवाई की है। इन लोगो से 4 लाख 46 हज़ार रुपए का दंड वसूला गया है। अभी तक पुणे शहर में 2 लाख 28 हज़ार 560 लोगो पर बिना मास्क घूमने के कारण कारवाई की गई है। उनसे 11 करोड़ 6 लाख 6 हज़ार 700 रुपए दंड वसूलें गए हैं।

जिलेमएन 793 लोगो पर कारवाई

पुणे जिला ग्रामीण पुलिस ने मंगलवार को बिना मास्क घूमने वाले 793 लोगो पर कारवाई कर 1 लाख 97 हज़ार 800 रुपए का दंड वसूला है। वही जिला प्रशासन ने 913 लोगो पर कारवाई कर 2 लाख 98 हजार रुपए का दंड वसूला है। मावल तालुके में सबसे ज्यादा कारवाई की गई है।