पाकिस्तान के एक मस्जिद में ब्लास्ट, 4 की मौत, 15 घायल

बलूचिस्तान : समाचार ऑनलाईन –  पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें पाकिस्तान के क्वेटा पास कुचलाक में एक मस्जिद में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बचाव दल पहुंच गए है। यह विस्फोट आज दोपहर में हुआ।