बलूचिस्तान के क्वेटा में वोटिंग के दौरान विस्फोट, 22 की मौत 28 घायल 

इस्लामाबाद | समाचार ऑनलाइन 
पाकिस्तान में आम चुनावों के लिए वोटिंग के दौरान बलूचिस्तान के क्वेटा में एनए-260 निर्वाचन क्षेत्र में भीषण विस्फोट हुआ है। इस विस्फोट में 22 लोगों के मारे जाने और 28 लोगों के घायल होने की खबर है। वही कई जगहों पर झड़प होने की भी खबर आ रही है। विस्फोट के बाद पुरे परिसर में खलबली मच गयी है।
पाकिस्तान में आम चुनावों के लिए वोटिंग जारी है। इस दौरान कई जगहों पर बाद-विवाद का माहौल बना हुआ है। इस भीषण विस्फोट में 22 लोगों के मारे जाने और 28 लोगों के घायल होने की खबर है। ये विस्फोट स्थानीय समय के अनुसार सुबह 11 बजे हुआ। पुलिस वैन को टारगेट कर ये विस्फोट किया गया। इसके अलावा कई और भी जगह हिंसा की खबरें हैं, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।