BLADE India | पुणे से मुंबई के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू 

पुणे : BLADE India | रनवे की रिपेयरिंग के लिए लोहगांव एयरपोर्ट (Lohgaon Airport) 16 से 29 अक्टूबर के बीच बंद रहेगा।  पुणे से करीब 25 से अधिक शहरों की कनेक्टिविटी टूट जाएगी।  ऐसे में उद्यमी, नौकरीपेशा, पर्यटक और विद्यार्थियों को दिक्कत होगी।  इसे देखते हुए पुणे से मुंबई जाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा (helicopter service) यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई है।  16 अक्टूबर से यह सेवा शुरू होगी।  इसके लिए यात्रियों को अब थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे।  ब्लेड इंडिया (BLADE India) की वेबसाइट पर इस हेलीकॉप्टर सेवा के बारे में अधिक जानकारी दी गई है।

पुणे के खराड़ी से हेलीकॉप्टर सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरेगी।  मुंबई के जुहू में यह 45  मिनट में पहुंचेगी।  जबकि मुंबई से यह 4 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरेगी और पुणे पहुंचेगी।  मुंबई से सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर हेलीकॉप्टर  पुणे के लिए उड़ान भरेगी।  इसके बाद यह हेलीकॉप्टर 3 बजकर 30 मिनट पर पुणे से मुंबई के लिए उड़ान भरेगी।  इस हेलीकॉप्टर में एक बार में 5 लोग सफर कर सकते है।
यात्रियों ने रिटर्न टिकट बुक कराया है तो उन्हें 29 हज़ार 500 रुपए चुकाने होंगे।  एक तरफ का टिकट भाड़ा 15 हज़ार 500 है।  ऐसे में पुणे से तत्काल मुंबई जाना बेहद आसान हो गया है।  इसका उद्यमियों के साथ अन्य लोगों को भी फायदा होगा।

 

Pune Crime | गाड़ी को कट करने को लेकर हुआ विवाद, बुरी तरह से हुई पिटाई में  बाइक सवार की मौत 

 

गाड़ी को ओवरटेक करने या कट मारने  को लेकर कई बार वाहन चालकों में विवाद (Pune Crime) होता रहता है। इसी तरह की घटना पुणे (Pune) में हुई है।  लेकिन इस विवाद का रूपांतर मारपीट में हो गया और इसमें एक बाइक सवार को अपनी जान गंवानी पड़ी है।  पुणे (Pune Crime) के उरुली कांचन परिसर में यह घटना हुई है।