हैदराबाद मनपा चुनाव में भाजपा की जोरदार वापसी; ओवेसी के पांव उखड़े 

हैदराबाद, 4 दिसंबर : हैदराबाद मनपा चुनाव की आज  काउंटिंग हो रही है।  अभी तक मिली खबरों के अनुसार इस चुनाव में भाजपा ने जोरदार बढ़त बनाई है.  एमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवेसी के गढ़ में भाजपा 40 सीटों पर बढ़त बना ली है जबकि सत्ताधारी टीआरएस 14 सीटों पर आगे है।  इस चुनाव में भाजपा के बड़े बड़े नेता चुनाव प्रचार में उतरे थे।

भाजपा को 2016 के चुनाव में 5 सीटों पर जीत मिली थी।  इस वजह से आज की यह बढ़त भाजपा के लिए काफी महत्वपूर्ण है।  ग्रेटर हैदराबाद नगर पालिका चुनाव में 1122 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है।  ओवेसी के गढ़ में अपने पांव ज़माने के लिए पहली बार भाजपा ने मनपा जैसे छोटे चुनाव में बड़ी ताकत झोंक दी थी।  भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री भी इस चुनाव के प्रचार में शामिल हुए थे।  केंद्रीय मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ प्रचार के लिए आये थे।

टीआरएस नेता कविता ने बताया कि हम 100 से अधिक सीटें जीतेंगे।  भाजपा के बड़े बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए आये थे।  उन्होंने वोटर्स को झूठे आश्वासन दिए।  मुझे ख़ुशी है कि हैदराबाद के लोगों ने उस पर विश्वास नहीं किया और केसीआर के नेतृत्व पर विश्वास किया है।

हैदराबाद में एक दिसंबर को मतदान हुआ था।  कुल 46. 45% वोटिंग हुई थी।  सत्ताधारी टीआरएस सभी 150 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।  जबकि भाजपा 149 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरी थी।  एमआईएम 51 सीटों पर चुनाव लड़ी है।

2016  का परिणाम क्या था ?

 

हैदराबाद महानगरपालिका देश की बड़ी मनपा में से एक है।  इनमे हैदराबाद, रंगारेड्डी, मेडचल-मलकाजगिरी और संगारेड्डी ऐसे चार जिले आते है।   मनपा क्षेत्र में 24 विधानसभा और 5 लोकसभा सीट आती है।  2016 में मनपा में टीआरएस को 99, एमआईएम को 44 में से 5 और भाजपा को भी 5 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि कांग्रेस को दो सीटों पर जीत मिली थी।