पुणे के महापौर पद पर भाजपा के मुरलीधर मोहोल

शिवसेना का आघाड़ी को मतदान

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे महापौर पद पर भारतीय जनता पार्टी के मुरलीधर मोहोल तथा उपमहापौर पद पर सरस्वति शेंडगे की  शुक्रवार को नियुक्ति की गई। चुनाव में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के दो पार्षद तटस्थ रहें। विशेष बात यह है कि शिवसेना ने आघाड़ी के उम्मीदवारों को मतदान किया।

भाजपा के मोहोल के विरोध में आघाड़ी की ओर से राकांपा के प्रकाश कदम ने अर्जी भरी थी। वहीं उपमहापौर के लिए भाजपा की शेंडगे के विरोध में कांग्रेस की चांदबी नदाफ ने अर्जी भरी थी। शुक्रवार को इन दोनों पदों के लिए चुनाव निर्णय अधिकारी कौस्तुभ दिवेगावकर की अध्यक्षता में चुनाव हुआ। शिवसेना के 10 पार्षदों ने कांग्रेस-राकांपा आघाड़ी के उम्मीदवारों को मतदान किया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के दो पार्षद तटस्थ रहें। जबकि एमआईएम की एक पार्षद गैरहाजिर रहीं। भाजपा के माेहोल और शेंडगे को 97, आघाड़ी के कदम और नदाफ को 59 मत मिले। उसके बाद चुनाव निर्णय अधिकारी द्वारा मोहोल की महापौर पद पर और शेंडगे की उपमहापौर पद पर नियुक्ति करने की घोषणा की।

उषा ढोरे बनीं पिंपरी चिंचवड़ की महापौर

दरिमियान पिंपरी चिंचवड़ महापौर पद पर भाजपा की उषा उर्फ माई ढोरे बहुमत से जीतकर आईं। उन्होंने राकांपा की स्वाति काटे को हराया। ढोरे को 81 जबकि काटे को 41 मत मिले। चुनाव में मनसे ने तटस्थ भूमिका अपनाई। जबकि शिवसेना ने छह पार्षदों ने राकांपा की काटे को मतदान किया।

उपमहापौर पद के लिए भाजपा के तुषार हिंगे निर्विवाद रूप से जीतकर आए। राकांपा के राजू बनसोड़े ने मैं फिर से आऊंगा कहकर ऐन समय में अपना आवेदन पीछे लिया। इसलिए हिंगे निर्विवाद रूप से जीते। दोनों पदों के चुनावों के बाद पीठासीन अधिकारी शंतनू गोयल ने माई ढोरे को महापौर पर जबकि हिंगे को उपमहापौर पद पद नियुक्त करने की घोषणा की।

visit : punesamachar.com