BJP Pravin Pote Arrested | हिंदू को चिढ़ाए नहीं अन्यथा आपका ……. अमरावती में भाजपा नेता ने गिरफ़्तारी पूर्व कांग्रेस-राष्ट्रवादी को चेताया 

मुंबई : BJP Pravin Pote Arrested | त्रिपुरा (Tripura) में अल्पसंख्यकों पर हुए कथित हमले के खिलाफ पिछले शुक्रवार को राज्य में बुलाए गए बंद में अमरावती (Amravati) में हिंसा हुई थी।  इसे लेकर विरोध जताने के लिए भाजपा (BJP) ने शनिवार को अमरावती बंद बुलाया था।  इस दौरान आगजनी, पथराव, हिंसा की घटना हुई थी।  अमरावती में फ़िलहाल शांति बहाली के लिए कर्फ्यू लगाया गया है।  शहर में इंटरनेट सेवा भी बंद है।  पुलिस ने हिंसा करने के मामले में पूर्व राज्यमंत्री और भाजपा विधायक प्रवीण पोटे को गिरफ्तार (BJP Pravin Pote Arrested) कर लिया है।

 

अमरावती की हिंसा के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप सत्ताधारियों दवारा लगाया जा रहा है।  पुलिस (Police) ने इस मामले में कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता को गिरफ्तार (Arrest) किया है।  भाजपा के पूर्व मंत्री अनिल बोंडे (Anil Bonde) को भी गिरफ्तार किया गया था।  प्रवीण पोटे (Pravin Pote) ने 13 नवंबर को अमरावती बंद बुलाया था।  इसके बाद आज बुधवार को प्रवीण पोटे ने सिटी पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।  उनके साथ 10 लोगों को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है।

प्रवीण पोटे की कांग्रेस और राष्ट्रवादी को चेतावनी (BJP Pravin Pote Arrested )

 

आत्मसमर्ण करने से पहले प्रवीण पोटे (Pravin Pote) ने मीडिया से बात की।  उन्होंने कहा कि अमरावती शहर में इंटरनेट सेवा (Internet service) पूरी तरह से बंद होने की वजह से विद्यार्थियों को भारी परेशानी हो रही है।  राज्य सरकार ने अमरावती में कश्मीर जैसी स्थिति पैदा कर दी है। उन्होंने कहा कि हिंदू अपना पेट पाल रहे है।  हिंदू ने केवल डंडे दिखाए है, डंडे चलाये नहीं है डंडे चलाया तो पूरा हिंदुस्तान जल उठेगा।  प्रमुख रूप से मैं कांग्रेस और राष्ट्रवादी को बताना चाहता हूं कि हिंदू को चिढ़ाए नहीं तो हम आपको कही का नहीं रहने देंगे।
हिंदू के घर जाने पर सांप मारने के लिए डंडे नहीं मिलते है।  लेकिन उस दिन सारे हिंदू, व्यापारी खुद से सड़क पर उतर आये थे।  अमरावती जिले में पहली बार इतना जबर्दस्त बंद देखने को मिला।  रजा अकादमी पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो यह इसी तरह जारी रहेगा।

 

 बता दे कि हाल ही में त्रिपुरा को लेकर अमरावती में हुई हिंसा ने एक बार फिर से भाजपा और राज्य सरकार को आमने-सामने लाकर खड़ा कर दिया है।  जहां भाजपा हिंदू को दबाये जाने का आरोप लगा रही है वही महाविकास आघाडी सरकार (Mahavikas Aghadi) भाजपा को  अमरावती में हालत बिगाड़ने के लिए जिम्मेदार मान रही है।  बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं की गिरफ़्तारी हुई है।  ऐसे में आने  दिनों में यह मामला और भड़कने की संभावना है।

 

 

 

Pune News | दर्दनाक ! मशीन में स्कार्फ फंसने से नवविवाहिता की मौत ; छह महीने पहले हुई थी शादी 

 

Pune Crime  | पुणे के प्रसिद्ध अभिनेता अनिकेत विश्वासराव के खिलाफ पत्नी और अभिनेत्री स्नेहा ने पारिवारिक हिंसा और

मारपीट का केस दर्ज कराया