भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की 6 वर्षीय पोती की मौत, पटाखे से झुलस गई थी

प्रयागराज. ऑनलाइन टीम : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की मंगलवार सुबह पटाखे से झुलसने के कारण मौत हो गई। उनके बेटे मयंक जोशी की वह बेटी थी। वह छह साल की थी।

घर के सभी सदस्य दिवाली मनाने में व्यस्त थे। इस बीच बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे।  बच्ची की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। उसे सुबह ही इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि उसका शरीर 60 फीसदी जल चुका है। इसके बाद बच्ची की हालत को देखते हुए उसे दिल्ली रेफर किया गया।  परिजन एयर एंबुलेंस से दिल्ली के एम्स अस्पताल उसे लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान ही बच्ची की मौत हो गई

रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज से बीजेपी सांसद हैं।  उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुकी हैं। बीते दिनों वह कोरोना पॉजटिव हुई थीं। अन्य घरवालों की जांच में उनकी पोती भी संक्रमित पाई गई थी। दादी के साथ पोती को भी गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद दोनों कोरोना से ठीक हो गई थीं। इसके बाद यह हादसा हो गया।