BJP-MNS Alliance | पुणे मनपा के लिए भाजपा-मनसे के बीच गठबंधन नहीं? राज ठाकरे ने स्पष्ट की भूमिका

पुणे : भाजपा-शिवसेना गठबंधन (BJP-Shiv Sena Alliance) टूटने के बाद भाजपा के साथ मनसे के गठबंधन (BJP-MNS Alliance) की चर्चा जोरों पर थी। आगामी मनपा चुनाव (municipal elections) में भाजपा-मनसे (BJP-MNS Alliance) के गठबंधन की चर्चा उफान पर थी, हालांकि अब मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी है। आगामी मनपा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन नहीं होगा। करना होगा तो मैं फैसला लूंगा, ऐसा कहते हुए राज ठाकरे ने कार्यकर्ता के सामने अपनी भूमिका स्पष्ट की। साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करें, उसी दम पर आप जीत कर आएंगे। भाजपा (BJP) के दम पर आप बड़े नहीं होंगे, ऐसी सलाह भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को दी है।

 

पुणे (Pune) के विधानसभा वार कार्यकर्ताओं की बैठक राज ठाकरे ने बुधवार को ली। उस समय उन्होने अपनी भूमिका स्पष्ट की। इस बैठक में शाखा प्रमुख, विभाग उपाध्यक्ष, शाखा उपप्रमुख को प्रवेश दिया गया। शहर में पार्टी के पदाधिकारी, भूतपूर्व नगरसेवक की बैठक शुक्रवार को होगी। राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं की बातें सुनी उसके बाद पार्टी संगठन को बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए, इसका सुझाव दिया।

 

बैठक के बद कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज ठाकरे ने कहा कि राज ठाकरे व पार्टी के रूप में मैं वोटर्स तक पहुंचा हूँ। अब आप वोटर्स के घर-घर जाकर मुलाकात करें। जनसंपर्क बढ़ाएं। सोशल मीडिया (social media) का इस्तेमाल कम करें। सबकुछ भूलकर एक साथ काम करेंगे तो पार्टी की ताकत बढ़ेगी। इससे आप जीत सकते हैं।

 

क्या करना है मैं तय करूंगा

 

राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने कहा कि मैं मुंबई से पुणे आपके लिए आया हूँ। आप एक दूसरे को गिराने में लगे रहेंगे तो इसका क्या फायदा है? भाजपा से गठबंधन करेंगे या नहीं इसकी चर्चा न करें। उनकी ओर से कुछ खबर आएगी तो वो मैं तय करूंगा।  अभी पार्टी की मजबूती पर ध्यान दें। मैंने जो कहा है वो नहीं किया तो मैं आपको बदल दूंगा, ऐसा भी राज ठाकरे ने कहा। इस मौके पर महासचिव अनिल शिदोरे (Anil Shidore), बाबू वागस्कर (Babu Vagaskar)  और बाला शेडगे (Bala Shedge) उपस्थित थे।

 

उस समय मुझे जानकारी नहीं थी

 

कोथरुड के कार्यक्रम में एक कार्यकर्ता ने पूछ कि शुरुआत में आपने मोदी को बड़ा किया। उनके पीछे खड़े रहे। उस पर राज ठाकरे ने कहा कि उस समय मुझे नहीं पता था कि वे ऐसे निकलेंगे। अच्छा काम कर रहे हैं, ऐसा सोचकर मैंने सपोर्ट किया था।

 

 

 

Pune News | सदर्न कमान वार मेमोरियल में मनाया गया विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

 

Army Chief Gen Naravane | महाराष्ट्रीयन सेना प्रमुख मनोज नरवणे बनेंगे नए CDS ?