BJP MLA Rahul Kul | पुणे के दौंड के भाजपा विधायक राहुल कुल के शक्कर कारखाने पर जब्ती की कार्रवाई 

पुणे (Pune News), 26 अगस्त : भाजपा के दौंड के विधायक राहुल कुल (BJP MLA Rahul Kul) के तालुका के भीमा पाटस शक़्कर कारखाना (Bhima Patas Sugar Factory) पर जब्ती (seizure) की कार्रवाई की गई है।  राहुल कुल (BJP MLA Rahul Kul ) के शक्कर कारखाने पर पुणे जिला बैंक (Pune District Bank) का करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपए का बकाया है।  पिछले दो वर्षों से इस कर्ज की वापसी का प्रयास किया जा रहा है।  लेकिन कारखाना पिछले तीन वर्षों से बंद है और इसके फिर से शुरू होने  के कोई संकेत नहीं मिल रहे है।  इसलिए जिला बैंक (Bank) ने कारखाना को नोटिस भेजा था।

 

जिला बैंक के अध्यक्ष रमेश थोरात (Ramesh Thorat) ने जानकारी दी है कि बकाया कर्ज जल्द से जल्द वापस नहीं किया जाता है तो कारखाने को बैंक अपने कब्जे में ले लेगी।  इस कार्रवाई से दौंड (Daund) तालुका  की राजनीति बदलने की संभावना है।

 

दौंड तालुका के भीमा पाटस शक्कर खरखाना के फ़र्ज़ी कामकाज (fake business) की जानकारी देने के लिए बैंक के अध्यक्ष और पूर्व विधायक रमेश थोरात (Ramesh Thorat) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था।  इस दौरान जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस की महिला अध्यक्षा वैशाली नागवडे (Vaishali Nagawade) भी उपस्थित थी।

थोरात ने बताया कि वर्ष 2017-18 से शक्कर कारखाना बंद है।  इससे पहले तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने इस शक्कर कारखाने को संकट से बाहर निकालने के लिए 36 करोड़ रुपए की मदद की थी। लेकिन सरकारी मदद मिलने के बाद भी कारखाने का नेतृत्व करने वाले राहुल कुल कारखाना शुरू नहीं कर पाए।

कारखाना द्वारा बैंक के साथ ठगी

कारखाना के सदस्यों के साथ कर्ज देने वाले बैंक के साथ भी ठगी की गई।  क़ानूनी गारंटी देने के बाद भी एक ट्रैक्टर पर पांच-पांच बैंक से कर्ज लिया गया।  कारखाने में गन्ने की पेराई के लिए 700 ट्रैक्टर में से प्रत्येक पर 40 लाख रुपए यानी कुल 127 करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया।

 

 

Pune Crime | पुणे के मुंढवा में पुलिस अधिकारी पर एक्सटॉरशन का केस दर्ज, मची खलबली

Karad Crime | महाराष्ट्र के कराड में 2 छोटे बच्चों की गला दबाकर हत्या; मां दवारा आत्महत्या का प्रयास