इंदुरीकर के समर्थन में उतरे भाजपा विधायक महेश लांडगे

पिंपरी। सँवाददाता – इन दिनों विवादों में घिरे प्रसिद्ध कीर्तनकार हभप इंदुरीकर महाराज अब शिक्षकों को लेकर दिए बयान से नए विवाद में उलझते नजर आ रहे हैं। एक वायरल वीडियो क्लिप में इंदुरीकर शिक्षकों का मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। उनके इस बयान से शिक्षक संगठन इंदुरीकर महाराज से नाराज हैं। उनसे नाराज होने वालों के साथ ही उनके समर्थन का दौर भी चल पड़ा है। अब भाजपा की पिंपरी चिंचवड़ शहर इकाई के अध्यक्ष एवं विधायक महेश लांडगे इंदुरीकर महाराज के समर्थन में उतर आये हैं। उन्होंने ऐलान किया कि महाराज की एक आवाज पर हम पूरी ताकत के साथ उनके समर्थन में उतरेंगे।
चंद दिन पहले इंदुरीकर महाराज एक विवादित बयान सामने आया था। इसमें वे कहते दिखाई देते है कि, “सम तारीख को महिला संग संबंध बनाने से बेटा और विषम तारीख को संबंध बनाने पर बेटी पैदा होती है.” इसके बाद अब महाराज शिक्षकों को लेकर दिए गए बयान पर विवादों से घिर गए हैं. शिक्षक 35 मिनट में 5 मिनट क्लास में जानें में फिर बोर्ड साफ करने में 5 मिनट चले जाते हैं। इसके बाद पिछले दिन क्या हुआ, यह समझाने में पाँच मिनट लग जाते हैं। बाकी 5 मिनट यह बताने में चले जाते हैं कि कल क्या सीखेंगे। इसके बाद यह कहने वक्त आता है कि क्लास का समय खत्म हो गया। कुल मिलाकर इंदुरीकर महाराज शिक्षक किस तरह क्लास में टाइम पास करते हैं? यह कहना चाहते हैं और लोगों का ध्यानाकर्षित करना चाहते हैं। उनके बयान पर शिक्षक संगठनों ने नाराजगी जताई है।
नाराजगी और विरोध के साथ इंदुरीकर के समर्थन में भी लोग खुलकर सामने आ रहे हैं। इसमें भाजपा विधायक महेश लांडगे एक और कदम आगे आ गए हैं। असल में सोमवार को मोशी में शिवजयंती और महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में श्री. संत तुकाराम महाराज गाथा पारायण सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें ह.भ.प. निवृत्ती महाराज इंदुरीकर का कीर्तन हुआ। इस उपलक्ष्य में इंदुरीकर के समर्थन में विधायक महेश लांडगे ने उनकी बैलगाडी से रैली निकाली। बैलगाड़ी में खुद विधायक लांडगे, पूर्व महापौर राहुल जाधव आदि इंदुरीकर के साथ थे। विधायक ने कहा कि, वारकरी संप्रदाय का पताका अपने कंधे पर लिए इंदुरीकर महाराज समाज प्रबोधन का काम कर रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी है, सोशल मीडिया पर उनके वीडियो के फैन काफी हैं। वे अपनी विशिष्ट व्यंग्यता से पूर्ण शैली के लिए मशहूर हैं। मगर इन दिनों उनके कीर्तन की एक लाइन पकड़कर उन्हें मानसिक रूप से तकलीफ पहुंचाने और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। विधायक लांडगे ने कहा कि हम इंदुरीकर के साथ हैं, उनकी एक आवाज पर हम पूरी ताकत के सड़कों पर उतरेंगे।