भाजपा नेता ने शिवसेना और एनसीपी को दी चेतावनी, बोले- एक बार कुछ सोच लेता हु, तो उसे पूरा करके ही रहता हूँ…

मुंबई : ऑनलाइन टीम – नवी मुंबई महापालिका चुनाव को लेकर महाराष्ट्र में राजनितिक माहौल गरम है। अब तक भाजपा के 14 नगरसेवक पार्टी छोड़कर शिवसेना और एनसीपी में शामिल हो चुके है। इन राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण भाजपा नेता  गणेश नाईक बहुत आक्रामक हो गए हैं। गणेश नाईक ने कहा कि अब तक 14 नगरसेवक भाजपा छोड़ चुके हैं।

इससे हमे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि हमारे जितने नगरसेवक को तोड़गे हमे उससे दोगुना झटका आपको देंगे। नाईक ने कहा कि एक बार कुछ सोच लेता हु, तो उसे पूरा करके ही रहता हूँ, ऐसी चेतावनी शिवसेना-राष्ट्रवादी को दी।

बता दें कि नवी मुंबई महापालिका में कुल 111 नगरसेवक हैं। इसमें शिवसेना ने कांग्रेस-एनसीपी को ज्यादा सीटें देने से इनकार कर दिया है। नवी मुंबई में स्थानीय शिवसेना नेताओं ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और उनसे महाविकास अगाड़ी के बजाय अपने दम पर चुनाव लड़ने की मांग की है। जिसके बाद एक बार फिर महाविकास अगाड़ी की एकता पर सबकी नजर टिक गयी है।

नवी मुंबई महापालिका में सीट –

भाजपा – 56
शिवसेना – 38
राष्ट्रवादी – 2
कांग्रेस – 10
अन्य – 5

बता दें कि भाजपा वर्तमान में नवी मुंबई नगर निगम में सत्ता में है। नवी मुंबई में नाईक परिवार ने राष्ट्रवादी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद राष्ट्रवादी के कई नेता एकाएक नाईक परिवार के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। इस वजह से यहां भाजपा की जीत आसानी से हो।  हालांकि अब कई नेता नाईक का साथ छोड़ घर वापसी कर रहे है।

महाविकास अगाड़ी और भाजपा के साथ, MNS भी इस साल नवी मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए कमर कस रही है। पिछले कुछ वर्षों में, MNS ने नवी मुंबई में एक पार्टी बनाई है। इस साल, पहली बार मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने घोषणा की है कि वह नगरपालिका चुनाव लड़ेंगे।