ओडिशा में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

भुवनेश्वर (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – ओडिशा के खोरधा में अज्ञात लोगों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। खोरधा मंडल के अध्यक्ष मंगुली जेना की खुर्दा भाजपा विधायक उम्मीदवार कालूचरण खड़ायत के आवास के पास गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल मंगुली को खोरधा जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।