चंद्रकांत पाटिल ने कहा, “सुप्रिया सुले को मुख्यमंत्री पद के लिए समर्थन देने का सवाल ही नहीं उठता “

मुंबई, 21 नवंबर – महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद कर्तृत्ववान मराठी महिला को मिले। ऐसा सोचने वाला समाज में बड़ा वर्ग है। इसके लिए मेरे जैसे व्यक्ति का 100% समर्थन है। यह राय भाजपा नेता विधायक आशीष शेलार ने व्यक्ति की थी। उनके बयान के बाद सब तरफ इस पर चर्चा शुरू हो गई। इसके बाद राजनीतिक गलियारे में सुप्रिया सुले की चर्चा शुरू हो गई। इस पर भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने अपना रुख साफ किया है।

उन्होंने कहा है कि इतिहास में कई कर्तृत्ववान महिला आकर जा चुकी। एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर आशीष शेलार ने मराठा महिला के मुख्यमंत्री बनने का बयान दिया था। उनका बयान पुस्तक के सन्दर्भ में था। सुप्रिया सुले को हमारा समर्थन देने का सवाल नहीं उठता है। यह बयान हमने राष्ट्रवादी कांग्रेस की मराठा महिला, भाजपा की मराठा महिला और किसी के लिए नहीं दिया था। वह बयान उस पुस्तक से जुड़ा था। सुप्रिया सुले को मुख्यमंत्री बनाना है या नहीं ये उन्हें तय करना है।

क्या कहा था आशीष शेलार ने
पत्रकार विजय चोरमारे की कर्तृत्ववान मराठा स्त्रियां नाम की पुस्तक का विमोचन मुंबई के यशवंतराव चव्हाण केंद्र में शरद पवार के हाथों हुआ। इस मौके पर भाजपा नेता आशीष शेलार और पत्रकार ज्ञानेश महाराव चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित थे ।
इस मौके पर अपने भाषण आशीष शेलार ने कहा था कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद कर्तृत्ववान मराठा महिला के पास हो ऐसा सोचने वाले समाज में बड़ा वर्ग है। इसके लिए मेरे जैसे व्यक्ति का 100% समर्थन है। शरद पवार बड़े दिल के बड़े नेता है। बड़े पदों पर बहुत सारे लोग बैठते है। लेकिन बड़े दिल से बड़े पद पर बिठाने वाले व्यक्ति महाराष्ट्र में बहुत कम है । मुझे किसी की तुलना नहीं करना है।