भाजपा उन्मादी पार्टी है……… मराठवाड़ा के पूर्व केंद्रीय मंत्री का भाजपा को ‘जय महाराष्ट्र’

मुंबई, 17 नवंबर : भाजपा को मराठवाड़ा में बड़ा झटका लगा है।  पार्टी के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जयसिंहराव गायकवाड़ ने पार्टी की सदस्यता से  इस्तीफा दे दिया है।  उन्होंने एक पत्र लिखकर कहा कि मैं पार्टी की सदस्यता और कार्यसमिति से इस्तीफा दे रहा हूं।  उन्होंने यह पत्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल को भेजा है।

उन्होंने लिखा है कि पिछले 12 वर्षों से मैं भाजपा नेताओं के पास जाने का प्रयास कर रहा हूं लेकिन उन्होंने मुझे कोई जिम्मेदारी नहीं दी और न ही पास बुलाया। राज्य  के औरंगाबाद में आने वाले नेता म्रेरे घर के पास से जाते है लेकिन किसी ने मुझे बैठक में नहीं बुलाया। ऐसे में मैं पार्टी में रहकर क्या करू ? उन्होंने ये भी कहा है कि भाजपा उन्मादी पार्टी है।  स्नातक निर्वाचन चुनाव में उनके उम्मीदवार हराने के लिए काम करूंगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा उन्मादी पार्टी है।  उस पार्टी के उम्मीदवार को चुनाव में हराने के लिए प्रयास करूंगा। राष्ट्रवादी के उम्मीदवार सतीश चव्हाण भाजपा को हरा सकते है इसलिए उनके साथ कार्यकर्ता लगाऊंगा।

स्नातक चुनाव कांटे की टक्कर का होगा

मराठवाड़ा में स्नातक चुनाव की सरगर्मी तेज़ हो गई है।  गायकवाड़ के इस्तीफा  देने से भाजपा के [स्नातक उम्मीदवार शिरीष बोरालकर की दिक्कत बढ़ गई है।  गायकवाड़ पिछले लंबे समय से मराठवाड़ा के प्रमुख स्थानीय नेताओं में से एक है। ऐन चुनाव से पहले उनके इस्तीफे से  बोरालकर  की मुश्किलें बढ़ गई है। पिछली बार गोपीनाथ मुंडे के निधन से प्रचार ठप होने से  बोरालकर  को हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उन्हें चुन कर लाने की जिम्मेदारी पंकजा मुंडे के कंधों पर है।