शहरी समस्या के समाधान के लिए भाजपा का हेल्पलाइन और वॉररूम

मुंबई, 23 नवंबर चौदा महीने रह गए मनपा चुनाव की तैयारी के रूप में लोगों की समस्या के समाधान के लिए भारतीय जनता पार्टी से सेवासेतु वॉररूम तैयार किया है।  समस्याएं रखने के लिए जल्द ही हेल्पलाइन नंबर जारी किया जायगा।

यह सेवासेतु वॉररूम का उद्घाटन हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता प्रवीण दरेकर, पार्टी के मुंबई शहराध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा, विधायक अमित साटम उपस्थिति में हुआ।  इस वॉररूम हेल्पलाइन पर मुम्बईवासी अपने वाटर-मेटर-गटर सहित किसी भी तरह की नागरी समस्या उठा सकते है ।   वह समस्या कहा है और सरकार के किस विभाग से संबंधित है ।   उसके अनुसार भाजपा कार्यकर्ता वह समस्या अधिकारी के सामने ले जाएंगे और उसके समाधान के लिए प्रयास करेंगे। इसके लिए भाजपा सांसद, विधायक, नगरसेवक और अन्य जनप्रतिनिधि के विचार-विमर्श और सिग्नेचर करेंगे।
दादर के भाजपा शहर मुख्यालय के इस वाररूम में 20 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।  यहां नागरिक किसी भी तरह की शिकायत करते है तो उसे देखने के बाद  इसका समाधान किया जाएगा।  यह कार्यालय 24 घंटे खुला रहेगा।  यह जानकारी कार्यालय के प्रमुख प्रतीक कर्पे ने दी।