‘नेपाल और श्रीलंका में भी बनेंगी भाजपा की सरकार, अमित शाह के पास तैयार है पूरा प्लान’

नई दिल्ली : ऑनलाइन टीम – केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार 7 साल पूरा करने वाली है और अब गृह मंत्री अमित शाह की योजना नेपाल और श्रीलंका में भी बीजेपी की सरकार बनाने की है। इस बात का दावा त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने किया है। बिप्लब देब ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की नेपाल और श्रीलंका में भाजपा सरकारें बनाने की योजना है।

https://twitter.com/ANI/status/1361200405317775361

दरअसल, मुख्यमंत्री ने राज्य की राजधानी अगरतला में भाजपा के एक कार्यक्रम में कहा कि पार्टी की न केवल देशभर में बल्कि पड़ोसी देशों में भी विस्तार करने की योजना है। बिप्लब देब ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की नेपाल और श्रीलंका में भाजपा की सरकार बनाने की योजना है। मुख्यमंत्री ने 2018 में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की तैयारी के दौरान उनके द्वारा की गई बातचीत को साझा किया।

बिप्लब देब ने 2018 की बातचीत के आधार पर दावा किया कि, “हम अतिथिगृह में बात कर रहे थे तब अजय जम्वाल (भाजपा के उत्तर-पूर्व जोनल सचिव) ने कहा कि भाजपा ने कई राज्यों में अपनी सरकार बनाई। जवाब में अमित शाह ने कहा कि अभी श्रीलंका और नेपाल बाकी है। हमें पार्टी का विस्तार करना है।  हमें श्रीलंका और नेपाल में सरकार बनाने के लिए पार्टी का विस्तार करना है।”prit_raj