बीजेपी को एक साल में चंदे से मिले 800 करोड़ रुपए, अकेले टाटा से मिले 356 करोड़ 

नई दिल्ली, 13 नवंबर : वित्त वर्ष 2018-19 में भारतीय जनता पार्टी ने अब तक कुल 800 करोड़ रुपए का चंदा जुटाया है. यह जानकारी चुनाव आयोग में जमा किये गए दस्तावेजों से सामने आई है. भाजपा ने चुनाव आयोग को यह जानकारी 31 अक्टूबर को दी थी. इस वित्त वर्ष में कांग्रेस को सिर्फ 146 करोड़ रुपए का चंदा मिला। 

भाजपा को सबसे अधिक चंदा टाटा समूह दवारा नियंत्रित संस्था प्रोग्रेसिव एलेक्ट्रोल ट्रस्ट ने दिया है. यह राशि 356 करोड़ रुपए है. चुनाव आयोग में जमा किये गए दस्तावेजों के मुताबिक भारत के सबसे धनी ट्रस्ट द प्रूडेंट एलेक्ट्रोल ट्रस्ट ने भाजपा को 67 करोड़ रुपए का चंदा दिया है. जबकि इस ट्रस्ट ने कांग्रेस को 39 करोड़ रुपए का चंदा दिया है. इस ट्रस्ट को भर्ती ग्रुप हीरो मोटोकॉर्प, जुबिलिएंट फूडवर्क्स, ओरिएंट सीमेंट, डीएलएफ, जेके टायर्स जैसे कॉर्पोरेट घरानों का समर्थन मिला है. 

कांग्रेस को मिले 146 करोड़ रुपए चंदे में से 98 करोड़ रुवे एलेक्ट्रोल ट्रस्ट से मिले है. वही भाजपा को कुल 800 करोड़ राशि में से करीब 470 करोड़ रुपए एलेक्ट्रोल ट्रस्ट से आये है. आदित्य बिरला समूह के जनरल एलेक्ट्रोल ट्रस्ट भाजपा को 28 और कांग्रेस को 2 करोड़ रुपए चंदे के रूप में मिले है. इसके अलावा ट्रिम्फ एलेक्ट्रोल ट्रस्ट ने भाजपा को 5 करोड़, हार्मोनी ग्रुप ने 10 करोड़, जनहित एलेक्ट्रोल ट्रस्ट और न्यू डेमोक्रेटिक एलेक्ट्रोल ट्रस्ट ने भाजपा को 2 और 2. 5 करोड़ रुपए चंदे में दिए है. 

 

भाजपा को इन सभी ने दिए करोड़ों रुपयों के चंदे

  • हीरो समूहः 12 करोड़
  • आईटीसीः 23 करोड़
  • निरमाः 05 करोड़
  • प्रगति समूहः 3.25 करोड़
  • माइक्रो लैब्सः 3 करोड़
  • बीजी शिरके कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजीः 15 करोड़
  • आदि एंटरप्राइजेजः 10 करोड़
  • लोढा डेवलपर्सः 4 करोड़
  • मॉडर्न रोड मेकर्सः 15 करोड़
  • जेवी होल्डिंग्सः 5 करोड़
  • सोम डिस्टिलरीजः 4.25 करोड़